
सोनम वांगचुक को पुलिस उठाकर हॉस्पिटल ले गई, जंतर मंतर ख़ाली करने का निर्देश
जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है. पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटाया जा रहा है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है. सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. इस बीच पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटाया जा रहा है.
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने कहा है कि बिना सहमति के उनके मुँह या नसों के ज़रिए कुछ भी नहीं दिया जाए.
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट से घोषणा की गई है कि अभिजीत दीपके बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
सीजेपी ने कहा है, ”20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार निकाला जाएगा.
शुक्रवार को भूख हड़ताल के 20वें दिन के अंत में जारी एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने लोगों से 20 जुलाई को होने वाले सीजेपी की संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि जनता की भागीदारी ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताक़त है.

