FIFA world cup 2026 स्पेन के नाम

स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता और 16 साल बाद विश्व विजेता बना।

स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। स्पेन ने 1-0 से फाइनल मुकाबला अपने नाम करते हुए अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया

मैच का इकलौता और निर्णायक गोल फेरान टोरेस ने अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में दागा। स्पेन ने इससे पहले 2010 में साउथ अफ्रीका में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था। अब 2026 में दूसरी बार खिताब जीतकर उसने वर्ल्ड फुटबॉल में अपनी बादशाहत फिर साबित कर दी। स्पेन के डिफेंस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। स्पेन ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप में अपने 8 मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। वर्ल्ड कप जीतने वाली किसी भी टीम द्वारा खाए गए गोलों में यह सबसे कम संख्या है।

स्पेन के स्टार मिडफील्डर रोड्रि (Rodri) को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘गोल्डन बॉल’ (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) का पुरस्कार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button