
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ अपने कार्यालय में मृत पाए गए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली है. अनुराग धनखड़ मूल रूप से यूपी के बागपत के रहने वाले थे. डीजीपी के सुसाइड की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं. माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है. इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. हालांकि अनुराग धनकड़ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसपर अभी ठोस जानकारी का इंतजार है. अनुराग धनखड़ यूपी के बागपत जिले के रहने वाले थे.
1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनुराग धनखड़ ने पिछले साल 17 मई को राज्य के पुलिस महानिदेशक का पद संभाला था.
डीजीपी का पद संभालने से पहले, अनुराग त्रिपुरा में पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के तौर पर काम कर चुके थे. डीजीपी के खुद को गोली मारने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

