
एंडी बर्नम ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बने
लेबर पार्टी से ताल्लुक रखने वाले एंडी बर्नम पिछले 10 वर्षों में इस पद पर पहुंचने वाले सातवें नेता हैं. सरकार गठन की प्रक्रिया के तहत, उन्होंने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है.
एंडी बर्नम आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बन गए हैं.
उन्हें बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से हुई एक निजी मुलाक़ात के दौरान सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है.
इससे कुछ देर पहले कीएर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया.
उधर, डाउनिंग स्ट्रीट पर लेबर पार्टी के दर्जनों नेता इकट्ठा हो रहे हैं. इनमें से कुछ को नई सरकार में अहम भूमिकाएं मिल सकती हैं.
एंडी बर्नम इससे पहले भी लेबर पार्टी का नेता बनने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी.
1970 में लिवरपूल में जन्मे बर्नम का पालन-पोषण वॉरिंगटन के पास एक गांव में हुआ. उनके पिता ब्रिटिश टेलीकॉम में इंजीनियर थे, जबकि मां रिसेप्शनिस्ट थीं. दोनों लेबर पार्टी के मज़बूत समर्थक थे, जिसके कारण बर्नम की राजनीति में दिलचस्पी कम उम्र में ही पैदा हो गई.

