सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर ह्यूमन राइट्स वॉच ने जताई चिंता

संगठन ने भारतीय अधिकारियों से इस पुलिस कार्रवाई की जांच कराने और नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद मार्च’ के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने भारतीय अधिकारियों से इस पुलिस कार्रवाई की जांच कराने और नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है।

ह्यूमन राइट्स वॉच की डिप्टी एशिया डायरेक्टर मीनाक्षी गांगुली ने कहा, “भारतीय अधिकारियों को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हज़ारों छात्रों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लाठियों और आँसू गैस के इस्तेमाल के आरोपों की तुरंत जाँच करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुलिस बल संयम बरतें और लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार मिले।

 

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button