भारत की पहली डेंगू वैक्सीन Qdenga को मिली मंजूरी

भारत ने अपनी पहली डेंगू वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है। सोमवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने टेकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया की 'क्यूडेंगा' को बाजार में लाने की मंजूरी दे दी है

भारत ने अपनी पहली डेंगू वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है। सोमवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने टेकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया की ‘क्यूडेंगा’ को बाजार में लाने की मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दी गई है और इसे किसी भी व्यक्ति को लगाया जा सकता है, चाहे उसे पहले डेंगू हुआ हो या नहीं। डेंगू की कुछ पुरानी वैक्सीन के उलट ‘क्यूडेंगा’ के लिए वैक्सीन लगाने से पहले किसी जांच की जरूरत नहीं होती है। इससे योग्य लोग बिना यह पता लगाए कि उन्हें पहले डेंगू हुआ था या नहीं, वैक्सीन लगवा सकते है

वैक्सीन की दो डोज दी जाती हैं, जिनमें प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होती है और इन्हें त्वचा के नीचे इंजेक्शन के जरिए लगाया जाता है। यह वैक्सीन डेंगू के चारों सीरोटाइप्स (प्रकारों) से सुरक्षा प्रदान करती है और डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button