
SC का प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तुरंत सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा पेपर लीक पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस के एक्शन का मुद्दा आज सुप्रीम कोर्ट में उठा. हालांकि CJI ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया. वकील के वीडियो देखने की बात पर उन्होंने कहा कि हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए. अदालत में सुनवाई के दौरान वकील नरेंद्र मिश्रा ने CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों के साथ कथित मारपीट का मुद्दा उठाया. वकील ने कहा कि छात्रों को पीटा गया. उनकी तीन एप्लिकेशन्स हैं, उनके पास इसके वीडियो भी हैं.
इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए, हम कोई वीडियो नहीं देखना चाहते. बता दें कि यह टिप्पणी सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से की गई. बता दें कि सोमवार को सीजेपी के ऑनलाइन आंदोलन के आह्वान पर हजारों लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरे थे.
मंगलवार को, दिल्ली हाई कोर्ट ने सीजेपी के संसद मार्च में शामिल छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा बल के इस्तेमाल से जुड़ी याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा था कि अदालत को इन सब मामलों में न घसीटें. अदालत ने मामले को बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था.

