
भारत में बढ़ते अरबपति, शाहरुख खान बने बिलेनियर
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल किए गए अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग आधा है। इसमें रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर नंबर-1 पायदान पर है।
भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा है। M3M Hurun India Rich List 2025 जारी कर दी गई है और इस साल देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई है। मुकेश अंबानी लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए है। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 13 साल में भारत में अरबपतियों की संख्या छह गुना बढ़ गई है। लिस्ट में शामिल अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो भारत के जीडीपी (GDP) का लगभग आधा है
मुकेश अंबानी एंड फैमिली (Reliance Industries): 9.55 लाख करोड़ रुपये नेटवर्थ
गौतम अडानी एंड फैमिली: 8.15 लाख करोड़ रुपये नेटवर्थ
रोशनी नादर मल्होत्रा (HCL Tech): 2.84 लाख करोड़ रुपये नेटवर्थ
रोशनी नादर पहली महिला अरबपति हैं, जिन्होंने Top-3 में जगह बनाई है और भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
लिस्ट में 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास (Perplexity Founder) 21190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बने हैं। वहीं शाहरुख खान 12490 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।
इस साल सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले अरबपति नीरज बजाज एंड फैमिली रहे, जिनकी दौलत 69875 करोड़ बढ़कर 2.33 लाख करोड़ हो गई है।
लिस्ट के मुताबिक, भारत के सबसे ज्यादा अमीर मुंबई (451 अरबपति) में रहते हैं। इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का स्थान है।
इस साल लिस्ट में 101 महिलाएं शामिल हुई हैं, जिनमें से 26 अरबपति हैं। वहीं, 74 प्रतिशत अमीर ऐसे हैं, जिन्होंने जीरो से शुरुआत कर सेल्फ-मेड अरबपति बनने का खिताब हासिल किया है।

