
‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहली सीढ़ी’, पुलिसवालों का भी हिसाब होगा
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए" और यह साबित हो गया कि एकजुट युवा शक्ति सरकार से इस्तीफा भी ले सकती है।
NEET-UG पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्र-युवा आंदोलन के बीच 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे आंदोलन की पहली बड़ी सफलता बताया, लेकिन साथ ही साफ किया कि यह सिर्फ पहली सीढ़ी है और छात्रों की बाकी मांगों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।
CJP ने प्रदर्शन के दौरान नीट रद्द होने के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

