सीएम ने कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के सभी प्रमुख नेताओं ने आज 'कारगिल विजय दिवस' पर वीर सैनिकों को नमन किया. सीएम ने अपने ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट कर दी बधाई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई प्रमुख नेताओं ने रविवार (26 जुलाई) को कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन किया. योगी ने कहा कि यह दिवस वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है.

हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. भारतीय सेना ने 1999 में इसी दिन ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा की थी. उस समय लद्दाख के कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों की घुसपैठ के बाद करीब तीन महीने तक चले संघर्ष में भारत ने विजय हासिल की थी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा कि, ‘कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई. यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है.’ योगी ने कहा, ‘मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन. जय हिंद!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button