देश का गौरव बनी मीराबाई चानू, वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

भारतीय शीर्ष खिलाड़ी मीरा बाई चानू ने 48 किग्रा में कुल 199 किग्रा वजन उठाकर प्रतियोगिता के इतिहास में अपना तीसरा पदक जीता। मीराबाई चानू ने अपने तीन साल के मेडल जीतने के सूखे को भी खत्म किया। साथ ही भारत के मेडल का इंतजार खत्म हुआ है।

भारतीय स्टार वेटलिफ़्टर मीराबाई चनू ने वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. यह मेडल उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है. इससे पहले मीराबाई ने साल 2017 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और 2022 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
मीराबाई ने कुल 199 किलोग्राम वज़न उठाया. उन्होंने स्नैच में 84 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वज़न उठाकर सिल्वर मेडल जीता. इसी साल अगस्त महीने में अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चनू ने गोल्ड मेडल जीता था.
मीराबाई चनू ने टोक्यो ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. वह लगातार दो साल तक बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर की विजेता रही हैं. उन्होंने 2021 और 2022 में में यह अवॉर्ड जीता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button