जयपुर अस्पताल में लगी आग , 8 लोगों की मौत

जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से आठ मरीजों की दुखद मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे। शॉर्ट सर्किट के कारण आग तेजी से फैली जिससे जहरीला धुआं निकला।

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के सेकंड फ्लोर पर रविवार देर रात 11.20 बजे आइसीयू में आग लग गई। आग अतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में 8 गंभीर मरीजों की मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती कुछ मरीजों ने बताया कि धुआं उठते ही काफी देर पहले इसकी सूचना आईसीयू में मौजूद स्टॉफ और वार्ड ब्वॉय को दी थी।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आधा दर्जन दमकलों ने रात करीब 1 बजे आग पर काबू पाया। एकाएक आग अस्पताल के काफी हिस्से में फैल गई। तेज लपटें देख हर कोई दहशत में आ गया।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि आग भीषण थी और जलने व दम घुटने से 8 लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने परिजन की मदद से कई मरीजों को बड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल के बाहर सड़क पर ही मरीजों के बेड लगाए गए। मरीजों की आंखों में बीमारी से ज्यादा आग का खौफ नजर आया। यह ट्रॉमा सेंटर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button