
ओडिशा में भाजपा नेता पितबास पंडा की गोली मारकर हत्या
ओडिशा में भाजपा नेता पितबास पंडा की गोली मारकर हत्या
भुवनेश्वर। ओडिशा के बरहम शहर में सोमवार की रात लगभग 10 बजे बरहमपुर नगर क्षेत्र में बीजेपी नेता और राज्य वकील परिषद के सदस्य पितबास पंडा को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूत्रों के अनुसार, पितबास पंडा अपने घर के पास थे, तभी दो अज्ञात अपराधी बाइक पर आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोली पितबास की छाती में लगी और वे तुरंत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर स्थिति में तुरंत एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पितबास पंडा बीजेपी के सक्रिय सदस्य थे और पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके थे। वे लगातार राज्य सरकार की विभिन्न कथित भ्रष्टाचार की घटनाओं का खुलासा करते रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किस मकसद से किया।
सूत्रों के अनुसार, परिवहन मंत्री विभूति जेना समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

