पार्टी विरोधी बता कर बिहार चुनाव से पहले जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया

बिहार में चुनाव के माहौल के बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने 4 पूर्व विधायकों सहित 11 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण की गई है।

जदयू ने अपने कई पूर्व विधायकों सहित 11 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन के संबंध में कहा गया कि ये लोग विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधार तथा पार्टी विरोधी काम कर रहे थे। आचरण के विरुद्ध काम करने के आरोप में इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
जेडीयू की ओर से जारी बयान में कहा गया, “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।”
बयान के मुताबिक़, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जिन लोगों को जदयू ने पार्टी से बाहर किया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह का नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button