भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सिरीज़ का पहला मैच आज, किसका पलड़ा है भारी

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम को 20, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 11 मुकाबले में कामयाबी हाथ लगी है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज ( 29 अक्टूबर) से पांच टी20 मैचों की सिरीज़ शुरू हो रही है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच कैनबरा में होगा.
एशिया कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में उतरने वाली भारतीय टीम टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंकना चाहेगी. क्योंकि भारत को वनडे सिरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी है.
भारत का ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी-20 में रिकॉर्ड अच्छा रहा है. दोनों के बीच अब तक 32 टी-20 मुक़ाबले हुए हैं. इनमें से 20 मैच भारत ने जीते हैं और 11 ऑस्ट्रेलिया ने. एक मैच बेनतीजा रहा है.
यही नहीं होम ग्राउंड पर भी खेलते हुए भारतीय टीम का दबदबा रहा है. टीम इंडिया ने अपने घरेलू जमीन पर खेलते हुए 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं बात करें ऑस्ट्रेलिया के बारे में तो कंगारू टीम ने अपने घरेलू जमीन पर शिरकत करते हुए 7 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि 5 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.
यह सिरीज़ इसलिए भी अहम है क्योंकि दोनों टीमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं. ये वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button