पल पल बदल रहा मौसम का मिजाज़

मौसम विभाग का कहना है कि 1 नवम्बर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर समेत कई जिलों में थोड़े बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान इन जिलों में बारिश के छींटे भी पड़ सकते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 2 और 3 नवंबर को मौसम साफ रहेगा. जबकि, 4 नवंबर से 6 नवंबर तक पूर्वी यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है.
इस दौरान प्रदेश में कहीं भी तेज हवा और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
मौसम विभाग का कहना है कि 2 नवंबर से सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. अगले 24 घंटे बाद यानी 2 नवंबर से उत्तर प्रदेश का मौसम सामान्य हो जाएगा. फिर पूरे प्रदेश में बारिश का दौर थम जाएगा.
मौसम विभाग का कहना है कि 3 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है. जिसकी वजह से यहां आने वाले 4 से 5 दिनों बाद तापमान में और कमी आएगी. पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई.
गोरखपुर में आज 25.2 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 30.8 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 29.8 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 29.7 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 30.7 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button