ज़ोहरान ममदानी ने जीता न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम व्यक्ति हैं। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया।

डेमोक्रेटिक कैंडिडेट ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क का मेयर चुनाव जीत गए हैं. सीबीएस के मुताबिक, 34 साल के ममदानी 100 साल से भी अधिक समय में न्यूयॉर्क के सबसे युवा और पहले मुसलमान और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर होंगे. ममदानी की जीत तय होने के साथ ही उनके समर्थक खुशी से उछल गए और जश्न मानने लगे.
मेयर पद के लिए मुख्य मुक़ाबला ज़ोहरान ममदानी और एंड्रयू कुओमो के बीच था. ममदानी से डेमोक्रेट प्राइमरी में हारने के बाद कुओमो इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे.
जीत के बाद ममदानी ने कैंपेन पार्टी में हिस्सा लिया. उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी का शुक्रिया कहा. यहां उन्होंने मंच से कहा, “मेरे दोस्तों हमने एक राजनीतिक वंशवाद को उखाड़ फेंका है.” उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एंड्रयू कुओमो के लिए कहा, “मैं एंड्रयू कुओमो को सिर्फ़ निजी जीवन में शुभकामनाएं देता हूं. लेकिन आज की रात आख़िरी बार मैं उनका नाम ले रहा हूं.”
ममदानी ने कहा कि मतदाताओं ने बदलाव के लिए जनमत दिया है. इसलिए जनमत दिया है कि इस शहर में जीवनयापन संभव हो.
ममदानी ने आधे घंटे लंबे भाषण में ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उन्हें कामयाब बना सकते हैं वही लोग उन्हें हरा भी सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले ज़ोहरान ममदानी को वोट न करने की अपील की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button