सरकार गठन की तैयारियां तेज, बीजेपी-जेडीयू के बीच पहले दौर की बातचीत पूरी

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्यपाल से मुलाकात की है. सीएम नीतीश ने राज्यपाल से यह सिफारिश की है कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा भंग कर दी जाए. विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे.

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. सरकार गठन को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच पहले दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है, जिसमें मंत्रिमंडल के स्वरूप और सहयोगी दलों की हिस्सेदारी को लेकर प्राथमिक फार्मूला तय किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, 6 विधायकों पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है.
नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और यह सिफारिश की है कि 19 नवंबर को विधानसभा भंग कर दी जाए. विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे.
कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर नीतीश कुमार को राज्यपाल से मिलकर मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव देने के लिए अधिकृत किया. एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और हाल में हुए विधानसभा चुनाव में चुने गए सदस्यों की सूची सौंपी. चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button