सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद

कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट को बैन कर दिया गया था। वहीं फाउंडर अभिजीत दिपके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का भी दावा किया है। दूसरी तरफ पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर तथाकथित ‘Cockroach Janta Party’ यानी CJP की गतिविधियों और इससे जुड़े कथित फर्जी वकीलों की जांच की मांग की गई है। याचिका में न्यायिक कार्यवाही के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए दावा किया गया है कि अदालत की कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणियों और विचारों का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले हफ्ते CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ से कर दी थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

इस बीच पेज को शुरू करने वाले अभिजीत दिपके को धमकियां मिलने के बाद उनके घर के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले अभिजीत दिपके के माता-पिता के घर के बाहर अब 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी। हालांकि अभिजीत खुद अमेरिका के बोस्टन में हैं। अभिजीत दिपके ने खुलासा किया है कि उन्हें और भारत में रह रहे उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button