
ईरान के साथ जल्द होगी अमेरिका की बातचीत, बड़ी डील की संभावना
ईरान के साथ इसी हफ्ते अमेरिका की बातचीत हो सकती है। इस बैठक के लिए भी जेडी वेंस ही अमेरिकी दल की अगुवाई करेंगे, जो ईरानी अधिकारियों के साथ समझौते पर बातचीत करेगा।
ईरान के साथ इसी हफ्ते अमेरिका की बातचीत हो सकती है। इस बैठक के लिए भी जेडी वेंस ही अमेरिकी दल की अगुवाई करेंगे।
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ एक ‘बड़ा समझौता’ करना चाहते हैं। जेडी वेंस ने कहा कि पाकिस्तान में सप्ताहांत के दौरान बातचीत में ‘काफ़ी प्रगति’ हुई है।
वेंस ने यह भी माना कि दोनों देशों के बीच गहरा अविश्वास है, “इस समस्या को रातों-रात हल नहीं किया जा सकता।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ नई शांति वार्ता अगले दो दिनों में फिर शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह बातचीत पाकिस्तान में हो सकती है। ट्रंप के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि हालिया विफलता के बावजूद दोनों देश फिर बातचीत के लिए तैयार हैं।
पिछले सप्ताहांत इस्लामाबाद में हुई वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी। इसके बाद अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू कर दी थी। हालांकि अब ईरान की ओर से समझौते की कोशिश के संकेत मिलने लगे हैं। 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जो तेल और गैस की सप्लाई के लिए बेहद अहम मार्ग है।

