
बारामती में प्लेन क्रैश: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66) का बुधवार सुबह 8:45 बजे बारामती में हुए प्लेन क्रैश में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान रनवे से फिसल गया। अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन से बारामती जा रहे थे। विमान में उनके साथ मौजूद पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ सहित कुल 5 लोगों की मौत हुई है।
DGCA ने 5 मौतों की पुष्टि की है, हालांकि कुछ समय के लिए 6 मौतों की खबर भी सामने आई थी। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही शरद पवार मुंबई से और सुप्रिया सुले दिल्ली से परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए, जबकि अन्य परिजन उनके मुंबई आवास के लिए निकले हैं।

