योगी सरकार आयुष्मान कार्ड को लेकर चलाएगी 90 दिन का बड़ा अभियान

यूपी में 90 दिन का विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड लेफ्ट ओवर फैमिली और सदस्यों को आच्छादित किया जाएगा। अभियान के दौरान शत-प्रतिशत परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, निरंतर समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया।

योगी सरकार यूपी में 90 दिन का विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड लेफ्ट ओवर फैमिली और सदस्यों को आच्छादित करेगी। अभियान के दौरान शत-प्रतिशत परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, निरंतर समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी यूजर आईडी सक्रिय रहें और उनके माध्यम से कार्ड बनाए जाएं। बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस एक प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कार्यप्रणाली का सशक्त माध्यम है, जिसे प्रदेश के सभी जिलों में प्रभावी रूप से लागू किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई जनपदों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने के बावजूद उसका समुचित प्रयोग नहीं किया जा रहा है। मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी कार्यालयों में मैन्युअल व्यवस्था के स्थान पर ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलें स्वीकार की जाएं। आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों को प्रशिक्षण और पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य प्रति परिवार ₹5 लाख तक की वार्षिक सहायता प्रदान करके इस सेक्टर की मदद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button