एग्जिट पोल का इशारा, पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार

अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई है.

पश्‍चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संपन्‍न होने के बाद विभिन्‍न एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए. अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है. टीएमसी को 131 से 152 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 138 से 159 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस के खाते में 0 से 2 सीटें जाने का अनुमान है, जबकि वाम दलों और अन्य के खाते में कोई सीट जाती नहीं दिख रही है. वहीं, जनमत पोल्स के एग्जिट पोल में टीएमसी को 195 से 205 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 80 से 90 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना है. वाम दलों को 0 से 1 सीट और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं.

पश्चिम बंगाल में इस बार कुल 6.82 करोड़ से अधिक मतदाता थे. इनमें 3.60 करोड़ से अधिक पुरुष, 3.44 करोड़ से अधिक महिलाएं और 1,382 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे. चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. अगर मतदान प्रतिशत की बात करें तो पहले चरण में 152 सीटों पर 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के चुनावी इतिहास में रिकॉर्ड माना गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button