जेट फ्यूल की क़ीमतों में 115% की बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी का सीधा और सबसे बड़ा असर हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ेगा

जेट फ्यूल यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ़) की क़ीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है.
एटीएफ़ की क़ीमतें दोगुनी से ज़्यादा होकर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं.
पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली में एटीएफ की क़ीमत 1.10 लाख रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ी है, जो अब 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. यह वृद्धि 114.5 फीसदी है.
पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “घरेलू ट्रैवल को अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी इज़ाफ़े से बचाने के लिए, पेट्रोलियम मंत्रालय की पीएसयू तेल कंपनियों ने नागर विमानन मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श करने के बाद एयरलाइन कंपनियों पर 25 फीसदी (15 रुपए प्रति लीटर) का आंशिक और चरणबद्ध बढ़ोतरी डालने का फ़ैसला किया है.”
पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेशी रूट पर ऑपरेट करने वाली कंपनियों को एटीएफ़ दामों में हुए पूरे इज़ाफ़े का बोझ सहना होगा, जैसा कि दुनिया के बाकी हिस्सों में वो कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button