जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही साने ताकाइची

जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को शनिवार को हुए मतदान में जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया। वह 15 अक्टूबर को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं।

जापान को पहली बार एक महिला प्रधानमंत्री मिलने वाली है. साने ताकाइची को देश की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का अध्यक्ष चुन लिया गया है. इसके साथ ही वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हो गई हैं. उन्होंने शनिवार को हुए दूसरे दौर के मतदान में पूर्व नेता जुनिचिरो कोइज़ुमी के बेटे शिंजिरो कोइज़ुमी को हरा दिया है.
ताकाइची एक हेवी-मेटल ड्रमर और एक बाइकर भी रही हैं. आज, वह रक्षा खर्च में वृद्धि, न्‍यूक्लियर फ्यूजन रिसर्च, मजबूत साइबर सिक्‍योरिटी, विकास के लिए राजकोषीय प्रोत्साहन और कड़े इमीग्रेशन नियमों जैसी नीतियों की समर्थक हैं. ताकाइची को बड़े स्‍तर पर विदेशी मामलों में कट्टर माना जाता है. न्‍यूज एजेंसी एपी के अनुसार उन्हें चीन के प्रति सख्त और दक्षिण कोरिया के प्रति सतर्क माना जाता है.
साल 1993 में अपने गृहनगर नारा से पहली बार चुने जाने के बाद से, ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है. उन्होंने मार्गरेट थैचर को एक राजनीतिक आदर्श बताया है और शिंजो आबे के रूढ़िवादी दृष्टिकोण से पूरी तरह सहमत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button