
कल निरस्त रहेगी गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस, सात ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
गोरखपुर कैंट-भटनी रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाने के कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 11 मार्च को गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-भटनी रेल खण्ड पर देवरिया सदर-नूनखार स्टेशन के बीच आटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है। इंजीनियरिंग कार्य के चलते विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 11 मार्च को निरस्त रहेगी। सात ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। आठ रेल गाड़ियां रास्ते में रुक जाएंगी।
मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें
11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैंट के रास्ते।
11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते।
11 मार्च को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैंट के रास्ते।
10 एवं 11 मार्च को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते।
10 एवं 11 मार्च को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते।
11 मार्च को चलने वाली 15034 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते।
11 मार्च को चलने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैंट के रास्ते।

