
गोरखपुर के इन इलाकों में आज 5 घंटे ‘गुल’ रहेगी बिजली
गोरखपुर में शुक्रवार को कई इलाकों में पांच घंटे बिजली कटौती होगी। दिव्यनगर, नंदानगर सहित कई क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
गोरखपुर। मोहद्दीपुर खंड के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि खोराबार उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को शुक्रवार को उर्जीकृत किया जाएगा। इस कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक उपकेंद्र बंद रहेगा।
दिव्यनगर, दिव्यनगर विस्तार, जीडी एन्क्लेव, सरवन नगर, आवास विकास, विष्णुपुरवा, सिंघड़िया, रानीडीहा, कमलेशपुरम, गनेशपुरम, नंदानगर, एयरपोर्ट, आदर्श नगर, वसुंधरा नगरी आदि इलाकों में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़ा पश्चिमी जनप्रिय फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ा मोती पोखरा, बशारतपुर, फेज तीन, सहजनवा उपकेंद्र से जुड़ा मगहर उत्तरी फीडर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।

