मुंबई के ‘फेंटी ब्यूटी’ इवेंट में पहुंचीं रिहाना

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत आई हैं। करीब दो साल बाद वे एक ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लेने के सिलसिले में भारत लौटी हैं।

मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं।
इवेंट के दौरान रिहाना ने हिंदी में बात करने की कोशिश भी की। रिहाना स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं और पैपराजी से पूछती हैं, “How do you say thank you in Hindi?” (हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?)। जब उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने “शुक्रिया” शब्द बताया, तो वह फिर से मुस्कुराते हुए बाहर आईं और जोर से “शुक्रिया” कहा।
इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button