गोरखपुर में महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा "2014 से पहले खेल और खेलकूद प्रतियोगिता सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं होते थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2014 से पहले खेल और खेल प्रतियोगिताएं सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं हुआ करता था। अक्सर इसकी उपेक्षा होती थी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर न होने की वजह से हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी या तो पलायन करता था या कुंठित होता था लेकिन अब देश में 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश में जो नई खेल संस्कृति विकसित की है आज वह देखते बनती है।
योगी ने कहा कि मोदी ने देशवासियों को ‘खेलो इंडिया खेलो’ के माध्यम से जोड़ा और सशक्त राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी। शुक्रवार को गोरखपुर में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता की शुरुआत के मौके पर 14 राज्यों के 31 विश्वविद्यालय के प्रतिभागी जुड़े। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आए प्रतिभागियों और उनके कोच आदि का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को धन्यवाद दिया, जिसने इसके लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय का चयन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button