PNG कनेक्शन धारकों को LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा

ईरान संकट के बीच सरकार ने पाइप गैस (PNG) कनेक्शन धारकों से LPG कनेक्शन सरेंडर करने का अनुरोध किया है।

ईरान संकट शुरू होने के बाद से ही देश में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। हालांकि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि देश में एलपीजी या पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन फिर भी लोगों ने इसे लेकर पैनिक देखा गया।
इस पैनिक को देखते हुए सरकार ने तय किया है कि उन लोगों को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा, जिनके पास पाइप गैस का कनेक्शन मौजूद है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, ’14 मार्च को भारत सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें उन उपभोक्ताओं से LPG कनेक्शन सरेंडर करने का अनुरोध किया गया है, जिनके पास पहले से PNG और LPG दोनों कनेक्शन मौजूद हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई चर्चाओं के अलावा यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित करना है।’
सरकार ने बताया है कि यूएई से 14 मार्च को रवाना हुआ भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ करीब 81,000 टन मुर्बन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित रूप से भारत आ रहा है। जहाज और उस पर मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। इस जहाज के कल मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की संभावना है।
फारस की खाड़ी से रवाना हुआ LPG कैरियर ‘शिवालिक’ हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ चुका है और आज शाम लगभग 5 बजे बंदरगाह पहुंचने की संभावना है। जहाज के आगमन से पहले दस्तावेज़ीकरण, प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि कार्गो उतारने में कोई देरी न हो।
नए नियम के तहत जिन लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन एक्टिव है, अब उनके एलपीजी रिफिल बुकिंग को ब्लॉक कर दी जाएगी। जिससे वे भविष्य में नया सिलेंडर तभी ले पाएंगे जब आप PNG कनेक्शन कटवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button