जब तक नुकसान की भरपाई नहीं मिलतीं, तब तक जंग जारी रहेगी
तेहरान ने इसे अपनी संप्रभुता से समझौता न करने की प्रतिबद्धता बताते हुए पीछे हटने से इनकार कर दिया है।
ईरान ने कहा है कि वह मौजूदा संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है और जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक जंग जारी रहेगी।
ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने कहा कि ईरान की शर्तें स्पष्ट हैं, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए।
रजाई ने टीवी पर जारी अपने बयान में कहा कि ईरानी सेना पूरी ताकत से ऑपरेशन चला रही है और देश का नेतृत्व नए सुप्रीम लीडर के तहत मजबूती से स्थिति संभाल रहा है।
इससे पहले ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी कह चुके हैं कि देश के लोग हमलावरों को पूरी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने कहा कि ईरान की शर्तें स्पष्ट हैं, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए।
मोहसिन रजेई ने कहा कि यह युद्ध एक हफ्ते के भीतर ही खत्म हो सकता था, लेकिन इजराइल की वजह से यह जारी रहा।
रजाई के मुताबिक, अमेरिका युद्धविराम (सीजफायर) के लिए तैयार था और संघर्ष खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले जारी रखने पर जोर दिया, जिससे जंग लंबी खिंच गई।
उन्होंने दावा किया कि युद्ध के 15वें दिन के बाद अमेरिका को भी यह समझ आ गया था कि इस संघर्ष में जीत का कोई रास्ता नहीं है।