
ईरान ने युद्ध ख़त्म करने के लिए रखी शर्तें
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इजरायल संघर्ष समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं।
ईरान और अमेरिका-इजरायल के संघर्ष में पिछले 13 दिनों के बाद जंग को खत्म करने की दिशा में सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।
ईरानी सरकार ने संघर्ष को खत्म करने के लिए तीन शर्तें बताई हैं। शर्तें बताते हुए ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा कि “जिस युद्ध को इसराइल और अमेरिका ने शुरू किया उसे ख़त्म करने का एकमात्र रास्ता, ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना, युद्ध के नुक़सान की भरपाई और भविष्य में किसी भी हमले को रोकने के लिए मज़बूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी देना है।”
ईरानी राष्ट्रपति का युद्धविराम का ऑफर तब आया जब ईरान की सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेखरची ने सरकारी IRIB TV को बताया कि अगर वाशिंगटन ने ईरानी पोर्ट सुविधाओं पर हमला किया तो फारस की खाड़ी (अरब की खाड़ी भी कहते हैं) में कोई भी पोर्ट, इकोनॉमिक सेंटर या जगह ईरान की पहुंच से बाहर नहीं होगी।
सरकारी TV के मुताबिक, सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेखरची ने कहा, “अगर हमारे पोर्ट और डॉक को खतरा होता है, तो इस इलाके के सभी पोर्ट और डॉक हमारे असली टारगेट होंगे।”
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरानी पोर्ट पर हमला होता है तो सेना “अब तक किए गए ऑपरेशन से भी ज़्यादा बड़ा ऑपरेशन करेगी”।

