17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे बांग्लादेश प्रधानमंत्री पद की शपथ

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है। तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 13 देशों को न्योता भेजा गया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी की है।
60 वर्षीय रहमान प्रभावशाली जिया परिवार से हैं। यह वही परिवार है जिसने दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति पर प्रभुत्व रखने वाली पार्टी का नेतृत्व किया। उनके माता-पिता दोनों ही देश के शीर्ष नेता रह चुके हैं।
रहमान ने 2001 में BNP में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की, उस समय उनकी उम्र करीब 35 साल थी। खालिदा जिया पहली बार 1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री रहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button