
माली और बुर्किना फासो ने अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया
अमेरिकी सरकार ने बीते दिनों कई देशों के नागरिकों पर अमेरिका की यात्रा करने पर रोक लगा दी थी। अब माली और बुर्किना फासो ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी नागरिकों की उनके देश में एंट्री रोक दी है।
माली और बुर्किना फासो ने अपने देश में अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन देशों का कहना है कि वे अमेरिकी नागरिकों को अपने देश में नहीं घुसने देंगे। ट्रंप प्रशासन ने दोनों देशों पर ट्रैवल बैन लगाया हुआ है
इसी के जवाब में इन दोनों देशों ने ये क़दम उठाया है।
बुर्किना फासो के विदेश मामलों के मंत्री करामोको झान-मैरी ट्राओरे ने कहा कि उनकी सरकार ‘पारस्परिकता के सिद्धांत’ यानी बदले के सिद्धांत पर काम कर रही है। वहीं माली के विदेश मंत्रालय ने ‘आपसी सम्मान और संप्रभु समानता’ का आह्वान किया है।
कुछ दिनों पहले पड़ोसी देश नाइजर ने भी अमेरिका पर ऐसा ही ट्रैवल बैन लगाया था। इन तीनों देशों में सैन्य शासन है। यहां तख़्तापलट के बाद सेना सत्ता में आई थी।

