पीएम मोदी दिल्ली धमाके में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे

दिल्ली के लालकिले के पास हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक बुलाई। इससे पहले उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने का भरोसा दिया

दिल्ली में लालकिले के पास हुए भीषण धमाके के बाद हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटाने से लौटकर तुरंत पहले एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साज़िश रचने वालों को इंसाफ़ के कटघरे में लाया जाएगा!”
इसके बाद बुधवार शाम 5:30 बजे तक कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी सीसीएस की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सोमवार शाम हुए इस धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल हैं। राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button