
राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा
राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल आप के तीन राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में जाने का ऐलान किया.
‘आम आदमी पार्टी’ के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपने मूल मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिसके चलते वे अब पार्टी छोड़कर जनता के बीच जा रहे हैं.
राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा. मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं. मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था. मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा. अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही. मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था. उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था.”

