
गोरखपुर : ठेकेदार ने सुसाइड नोट लिख दी जान
चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उत्तरासोत में ठेकेदार पवन कुमार निषाद ने लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो बनाकर किया आत्महत्या
चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उत्तरासोत में ठेकेदार पवन कुमार निषाद (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पवन कुमार निषाद ने रुपये के लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। सुसाइड नोट में लगभग 12 लोगों का उल्लेख किया।
इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि बृजमनगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा लेकिन पहचान न होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बाद में ठेकेदार के दामाद खोराबार के हक्काबाद निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि शव उनके ससुर पवन कुमार निषाद का है। उन्होंने यह पहचान घड़ी, सोने की चेन और कपड़ों के आधार पर की। आकाश कुमार ने सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर लगभग 12 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पवन कुमार निषाद पेशे से बिल्डर-कॉन्ट्रैक्टर थे और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहते थे। उनके पांच बच्चे हैं। चिलुआताल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

