
2024 NEET-UG पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी को CBI की क्लीन चिट
नीट (यूजी) 2024 प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई को संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला, जिसके चलते उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने NEET-UG 2024 प्रश्नपत्र लीकके कथित मास्टरमाइंड संजीव कुमार (उर्फ मुखिया) को क्लीन चिट दे दी है । एजेंसी ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद उन्हें प्रश्नपत्रों की चोरी, लीक या वितरण में उनकी संलिप्तता साबित करने वाला कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला।
हालांकि पूर्व परीक्षा घोटालों से उनके संदिग्ध संबंधों के कारण उन्हें शुरू में मुख्य संदिग्ध के रूप में नामित किया गया था, सीबीआई को 2024 के मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला।
सीबीआई ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले की पूरी जांच पूरी हो चुकी है
संजीव को इस मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन वह अभी जेल में ही रहेगा। उस पर सिपाही बहाली पेपर लीक का भी केस है। CBI ने कहा कि एजेंसी ने इस केस में प्रश्न पत्र की चोरी और उसे बांटने में शामिल हर व्यक्ति की पहचान की। उन कैंडिडेट्स की भी पहचान की जिन्हें, क्वेश्चन पेपर से फायदा हुआ। CBI ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, इसमें 45 लोगों के नाम हैं।

