
भारत का रुपया एशिया में सबसे तेज गिर रहा
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया (INR) तेजी से कमजोर हो रहा है और यह ₹95 प्रति डॉलर के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है
*डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया एशिया में सबसे तेजी से गिर रहा है। पिछले 5 महीने में 6% से ज्यादा टूटा। जबकि इसी दौरान पाकिस्तानी रुपया 0.5% और चीनी युआन 3% मजबूत हो गया* । भारतीय रुपया (INR) ₹95 प्रति डॉलर के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है। रुपये की इस गिरावट के पीछे कई प्रमुख आर्थिक कारण हैं। जिसमें विदेशी निवेशक का शेयर बाजार से डॉलर में पैसा निकालना। 85% से ज्यादा तेल विदेशों से खरीदना। ईरान जंग के दौरान कच्चे तेल के दाम 72 डॉलर से बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचना जैसे कई कारण हैं। *डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 100 तक पहुंच सकता है* । विशेषज्ञ आर्थिक दबावों और वैश्विक कारकों के कारण रुपये के इस स्तर तक गिरने की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं।

