Neet परीक्षा आज, गोरखपुर में 41 केन्द्रों पर 20811 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

गोरखपुर में रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के 41 केंद्रों पर 20811 अभ्यर्थी कड़ी सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध के साथ परीक्षा देंगे।

चिकित्सा शिक्षा के स्नातक पाठ्यक्रम मेंं प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी शनिवार की शाम तक प्रशासन ने पूरी कर ली।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर में कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 20811 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराया जाएगा।

केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के लाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button