अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान वीजा ऑन अराइवल देगा, पत्रकार भी शामिल

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि ऐसे यात्रियों को बिना वीजा के ही बोर्डिंग की अनुमति दें।

पाकिस्तान सरकार ने 11 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता (सीजफायर वार्ता) के लिए अहम फैसला लिया है। विदेश मंत्री इशाक डार ने घोषणा की कि वार्ता में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों और पत्रकारों को वीजा-ऑन-अराइवल (Visa on Arrival) की सुविधा दी जाएगी
वार्ता से पहले इस्लामाबाद को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भाग लेने की उम्मीद है।
इशाक डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इस्लामाबाद वार्ता 2026 में भाग लेने वाले सभी देशों के प्रतिनिधियों और पत्रकारों का पाकिस्तान स्वागत करता है।
उन्होंने बताया कि सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि ऐसे यात्रियों को बिना वीजा के ही बोर्डिंग की अनुमति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button