थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष रोकने का श्रेय लेते हुए ट्रंप ने कहा- अमेरिका ही असली संयुक्त राष्ट्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और युद्ध रुकवाने का दावा किया है। अपने सोशल मीडिया, ट्रुथ सोशल पर लिखी पोस्ट में उन्होंने दोनों देशों के बीच सीजफायर की बात की। ट्रंप ने रविवार को थाइलैंड और कंबोडिया के नेताओं को संघर्ष विराम पर बधाई दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर हुए संघर्ष के बाद युद्धविराम यानी सीजफायर का एलान किया है। उन्होंनेदावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता से यह समझौता संभव हुआ और दोनों देशों के बीच तुरंत शांति बहाल होगी। इस संघर्ष में अब तक 47 से अधिक लोगों की मौत और करीब 10 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। ट्रंप ने कहा पिछले 11 महीनों में मैंने आठ संघर्ष रोके हैं। देखा जाए तो अमेरिका ही असली संयुक्त राष्ट्र बन गया है।’’
इस मौके पर ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर भी परोक्ष हमला बोला और कहा कि पिछले आठ से ग्यारह महीनों में उन्होंने दुनिया के आठ बड़े संघर्षों को सुलझाने या रोकने में भूमिका निभाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “शायद अब अमेरिका ही असली संयुक्त राष्ट्र बन गया है, जबकि यूएन इन संघर्षों में बहुत कम मददगार साबित हुआ है, खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध में।” थाईलैंड और कंबोडिया ने सीजफायर पर किए हस्ताक्षर दरअसल, थाईलैंड और कंबोडिया ने शनिवार को एक सीज़फायर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे दोनों देशों के बीच पिछले कई हफ्तों से जारी सीमा विवाद पर हिंसक झड़पों का अंत हो सका। इस संघर्ष में अब तक 47 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button