वियतनाम नाव हादसा, 15 भारतीयों की मौत

शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई.

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास 11 जुलाई 2026 को पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई, जिसमें तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 सहित कुल 15 भारतीयों की दुखद मौत हो गई. नाव में 32 भारतीय पर्यटकों सहित 36 लोग सवार थे. ’मिनह हुई फू क्वोक’ (Minh Huy Phu Quoc) कंपनी की इस नाव को तेज हवाओं और ऊंची लहरों का सामना करना पड़ा.

स्पीडबोट हादसे के बाद पुलिस ने कैप्टन ‘गुयेन होंग हाई’ को गिरफ़्तार कर लिया है.

कैप्टन पर समुद्री और जलमार्ग सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप है और उसके ख़िलाफ़ आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है.

जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव को औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें भारत भेजा जाएगा. भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वियतनामी प्रशासन के सहयोग से राहत और सहायता कार्य तेजी से जारी हैं तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. दरअसल शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button