दतिया में टिकट कटने पर बवाल के बाद धारा 163 लागू

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के चलते ग्वालियर-झांसी हाईवे पर 12 घंटे तक चक्काजाम रहा।

भोपाल के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। स्थिति को अनियंत्रित होते देख प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दतिया में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है।

जिसके तहत बिना सक्षम अनुमति के किसी भी प्रकार की जनसभा, जुलूस, प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन से बचने की अपील की। यह अपील तब की गई जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button