अखिलेश यादव – एसआईआर से विरोध नहीं लेकिन यूपी में इसका समय ठीक नहींं

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर चुनाव आयोग से मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय देश में सबसे ज्यादा शादियां हैं और लोग सबसे ज्यादा व्यस्त हैं,ऐसे समय में उत्तर प्रदेश में एसआईआर चल रहा है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट अच्छी बने ये सभी चाहते हैं लेकिन बीजेपी यहां एसआईआर के नाम पर खेल करना चाहती है। ये खेल हमें बिहार में को देखने को मिला। वहां आरजेडी उन सीटों पर भी हार गई जहां वो मजबूत स्थिति में थी।”यूपी के पूर्व सीएम समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में SIR की समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि वह इसके विरोध में नहीं हैं लेकिन ऐसे समय में एसआईआर न हो जब लोग शादियों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी दलों ने समय-समय पर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जाने का काम किया है। कई बार सुप्रीम कोर्ट ने सनवाई के बाद राहत दी है।
इसलिए एसआईआर में समय मिलना चाहिए। चुनाव आयोग बीजेपी से मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का एसआईआर से विरोध नहीं है। लेकिन जिस तरह और जिस समय ये प्रक्रिया चल रही है उससे सवाल खड़ा होता है।
भारतीय चुनाव आयोग ने पिछले महीने के अंत में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button