ट्रम्प ने अमेरिका में चीन के ह्यूमनॉइड रोबोटों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने मंगलवार दोपहर को ये कदम जारी किए, जो चीन से नए इंसान जैसे और चार पैरों वाले रोबोट के इंपोर्ट पर रोक लगा दिया है

ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को अमेरिका में ह्यूमनॉइड रोबोटों के नए आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

प्रशासन ने कहा कि ये रोबोट देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘जोखिम’ पैदा कर सकते हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस प्रतिबंध का मुख्य कारण राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर जासूसी का जोखिम, और घरेलू एआई सप्लाई चेन को मजबूत करना है।

यह प्रतिबंध उन्नत रोबोटों पर लागू होगा, जिनमें ह्यूमनॉइड और चार पैरों वाले रोबोट शामिल हैं। इनमें से कई रोबोट चीन में बनाए जाते हैं।

बीजिंग ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे व्यापार का राजनीतिकरण बताया है और अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button