12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया की समय सीमा को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इससे मतदाताओं को आगामी चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में अपने नाम की सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम 11 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसी तरह, वोटिंग सेंटर्स की पुनर्व्यवस्था भी 11 दिसंबर 2025 तक पूरी करनी होगी।
इस संशोधन का असर राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात में दिखेगा। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक रहेगी।
नोटिस फेज (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन): यह 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 (शनिवार) तक चलेगा
इस दौरान, चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर (EROs) दावों, आपत्तियों और गिनती के फॉर्म पर एक साथ काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button