भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया
भारत के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर सामने आई है। इसके तहत भारतीय झंडे वाले 2 एलपीजी टैंकर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया है। जहाज के 1 अप्रैल को भारत पहुंचने का अनुमान है।
इससे पहले 27 मार्च को भी भारतीय झंडे वाले ‘जग वसंत’ नाम का एलपीजी टैंकर कांडला पोर्ट पहुंचा था। यह होर्मुज के रास्ते गुजरात पहुंचा था। इस जहाज में 42 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा LPG गैस लोड थी। भारत में इस समय लोग एलपीजी को लेकर काफी अनिश्चितता में हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद भरोसा दिया है कि गैस का कोई संकट नहीं है। सभी के पास एलपीजी सिलेंडर पहुंचेगा।

ईरान-अमेरिका और इजराइल तनाव के बीच, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हरी झंडी मिलने के बाद, 5 प्रमुख तेल और LPG टैंकर भारत पहुंच चुके हैं।