
उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए कई शहरों में लगेगा रोजगार मेला
उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। लखनऊ के साथ कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में रोजगार मेला लगेगा। सरकार का लक्ष्य है कि इन मेलों के माध्यम से प्रदेश में बेरोजगारी की दर को कम किया जाए और युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए। यह बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
जल्द ही लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में रोजगार मेला का आयोजन होगा। जिसमें 100 से अधिक कंपनियां 15 हजार से अधिक रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगी। पूर्व में लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ में लगभग सौ कंपनियों ने 50 हजार से अधिक नौकरी युवाओं को दी थीं।
इस संबंध में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि सभी रोजगार मेलों में अधिकतम युवा सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए चयन के बाद युवाओं की निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जाए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर युवा हुनरमंद बने और आत्मनिर्भर बने। युवा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाए।
योगी सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार व्यापक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में युवाओं को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

