UP के पूर्व DGP प्रशांत कुमार शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन नियुक्त

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पूर्व डीजीपी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। सरकार की ओर से उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को योगी सरकार ने बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। 1990 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार का कार्यकाल तीन साल का होगा।
प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद करीबी अधिकारी माना जाता है। बता दें पूर्व आईपीएस प्रशांत कुमार के डीजीपी पद से रिटायर होने के बाद से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं चल रही थी। प्रशांत कुमार उच्च और माध्यमिक दोनों आयोग के अध्यक्ष होंगे।
प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के निवासी हैं। यूपी पुलिस में उनकी पहचान एक तेज-तर्रार, निर्णयात्मक और माफिया विरोधी अधिकारी के रूप में रही है। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने संगठित अपराध के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। बताया जाता है कि उनके कार्यकाल में 300 से अधिक एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें कई कुख्यात अपराधियों का अंत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button